सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन पूजी गई मां ब्रह्मचारिणी

देवी मंदिरों में पूजन को उमड़ा आस्था का सैलाब
घंटा-घडिय़ाल और जयकारे से गूंजता रहा क्षेत्र

आजमगढ़। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में घंटा-घडिय़ाल और मां के जयकारे से पूरा जिला मां मय हो गया।
 वासंतिक नवरात्र में पूरा जिला मां भगवती की भक्ति में डूबा है। जिले में सभी देवी मंदिरों में हवन-पूजन और भजन-कीर्तन चल रहा है। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे मां के जयकारे और घंटा-घडिय़ाल से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा है। शनिवार को वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने ब्रह्मचारणी की आराधना की। नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी मंदिर में सुबह से मां के भक्तों का तांता लगा रहा। उधर लालगंज ब्लाक के सिधौना गांव स्थित मां सिद्धेश्वरी के मंदिर में सुबह से ही चल रहे दर्शन-पूजन से वातावरण मां मय हो गया है। निजामाबाद : मां शीतला धाम पर वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन भी भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेक मुरादे मांगी। सुबह आरती और भजन से पूरा क्षेत्र मां मय हो गया। पल्हना : पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर दूसरे दिन नवरात्र को भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां को चुनरी-नरियल आदि चढ़ाकर मन की मुरादें मांगी। इस दौरान घंटा-घडिय़ाल और जयकारे से क्षेत्र मां मय हो गया था। लेकिन दुव्र्यवस्थाओं के चलते भक्तों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं