सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर बेचने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण में दी दबिश 18 वर्षीय युवती की तलाश के दौरान सामने आया कथित मानव तस्करी का मामला आजमगढ़। युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और कथित मानव तस्करी के मामले में अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण से एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर दूसरे लोगों के हाथों बेचने का मामला सामने आया है। प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान मानव तस्करी से जुड़े तथ्य सामने आने पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन पूर्वी चंपारण में ट्रेस की। इसके बाद पांच नवंबर को चकिया स्थित चनकपुरी महावीर आई अस्पताल के पास से अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अभिषेक ने युवतियों को प्रेमजाल में...

ऑपरेशन त्रिशूल से अपराधियों पर शिकंजा कसेगी आजमगढ़ पुलिस

नशे के कारोबार, अवैध असलहों और शराब की सूचना देने के लिए जारी किया मोबाइल नंबर


आजमगढ़। नशे के अवैध कारोबार और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिशूल के तहत सामुदायिक आसूचना तंत्र विकसित किया है। इसके माध्यम से आम नागरिक भी अपराध और अपराधियों से जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। अभियान का नारा 'नजर आपकी, कार्रवाई हमारी' रखा गया है।

  एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुरू किए गए इस अभियान के तहत ड्रग पैडलर, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध भंडारण, अवैध असलहों के निर्माण-बिक्री तथा अवैध शराब के कारोबार की सूचना मांगी गई है। लोग संबंधित गतिविधियों की फोटो, वीडियो, लोकेशन, व्हाट्सएप संदेश या फोन कॉल के माध्यम से पुलिस को जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 9151828820 जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं की विशेष टीम से जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन से जनपद को नशे और अवैध हथियारों के अपराध से मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं