सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

नवनिर्मित मकान में पसरा मातम, चैनल गेट में उतरे करंट ने ली महिला की जान

कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा आजमगढ़। जिस नवनिर्मित मकान को संवारने में परिवार खुशियां तलाश रहा था, वहीं रविवार को एक हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। मकान की साफ-सफाई कर रही 35 वर्षीय इंदु शर्मा की चैनल गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मां की मौत से दो बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। बसहिया पुरवा गांव निवासी इंदु शर्मा (35) पत्नी जोखू शर्मा रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने नवनिर्मित मकान में झाड़ू-पोछा कर रही थीं। इसी दौरान चैनल गेट के पास पड़े कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से गेट में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर इंदु गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंदु के पति जोखू शर्मा नाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। हादसे के बाद पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। घटना के संबंध में पति ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...

दवा लेने निकले अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

शिवाला क्रॉसिंग के पास भोर में हुआ हादसा

आजमगढ़। दवा लेने घर से निकले 51 वर्षीय साहबलाल यादव की रविवार भोर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पवई लाडपुर स्थित शिवाला क्रॉसिंग के पास हुए हादसे में घायल साहबलाल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

सरायमीर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी साहबलाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थे। रविवार भोर करीब 4:30 बजे वह दवा लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे जाते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामआशीष ने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह तीन पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। उधर, कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से साहबलाल की मौत हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं