सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

नवनिर्मित मकान में पसरा मातम, चैनल गेट में उतरे करंट ने ली महिला की जान

कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा आजमगढ़। जिस नवनिर्मित मकान को संवारने में परिवार खुशियां तलाश रहा था, वहीं रविवार को एक हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। मकान की साफ-सफाई कर रही 35 वर्षीय इंदु शर्मा की चैनल गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मां की मौत से दो बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। बसहिया पुरवा गांव निवासी इंदु शर्मा (35) पत्नी जोखू शर्मा रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने नवनिर्मित मकान में झाड़ू-पोछा कर रही थीं। इसी दौरान चैनल गेट के पास पड़े कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से गेट में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर इंदु गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंदु के पति जोखू शर्मा नाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। हादसे के बाद पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। घटना के संबंध में पति ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...

भीरा में टेंपो और कार खेत में पलटे, नौ घायल

निरंकारी भवन के पास टायर फटने से हुआ हादसा



आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव स्थित निरंकारी भवन के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर कार का अगला टायर फटने से भीषण हादसा हो गया। अनियंत्रित कार बगल से गुजर रहे टेंपो से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गए। हादसे में कार और टेंपो सवार नौ लोग घायल हो गए।
कार खेत में चारों पहिए ऊपर होकर पलट गई, जबकि टेंपो भी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और डायल 112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। घायलों में टेंपो चालक अनिल कुमार (40) निवासी गिड़उर, उनके भतीजे किशन (20), रीना (23) और जय यादव (20) निवासी पसिका शामिल हैं। वहीं कार सवार मोहम्मद आदिल खान (30), मोहम्मद आमिर (28), चालक असलम और बक्शपुर गांव निवासी परिवार की तीन महिलाएं घायल हुईं। बक्शपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद साबिर ने बताया कि कार सवार लोग मुंबई से ट्रेन से आ रहे परिवार के सदस्यों को जौनपुर से लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान निरंकारी भवन के पास कार का अगला टायर फट गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं