सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

नवनिर्मित मकान में पसरा मातम, चैनल गेट में उतरे करंट ने ली महिला की जान

कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा आजमगढ़। जिस नवनिर्मित मकान को संवारने में परिवार खुशियां तलाश रहा था, वहीं रविवार को एक हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। मकान की साफ-सफाई कर रही 35 वर्षीय इंदु शर्मा की चैनल गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मां की मौत से दो बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। बसहिया पुरवा गांव निवासी इंदु शर्मा (35) पत्नी जोखू शर्मा रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने नवनिर्मित मकान में झाड़ू-पोछा कर रही थीं। इसी दौरान चैनल गेट के पास पड़े कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से गेट में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर इंदु गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंदु के पति जोखू शर्मा नाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। हादसे के बाद पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। घटना के संबंध में पति ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...

बार-बार मरने के लिए कहता था पति, प्रताड़ना से तंग आकर बच्चों संग दी जान

दूसरी महिला से संबंध और दहेज को लेकर विवाद का आरोप

पिता की तहरीर पर पति समेत परिवार के खिलाफ केस
आजमगढ़। पति की प्रताड़ना और दहेज को लेकर आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर खुशबू ने अपने दो मासूम बेटों के साथ मौत को गले लगा लिया था। रानी की सराय हाल्ट पर हुए इस हादसे में मां और दोनों बच्चों की मौत के बाद अब मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता भीमा यादव ने पति विपिन यादव और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए तहबरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भवतर चक गांव निवासी भीमा यादव के अनुसार, बेटी खुशबू की शादी 10 मई 2022 को मदारपुर गांव निवासी विपिन यादव से हुई थी। शादी के बाद दो बेटे हुए। आरोप है कि कुछ समय बाद पति का किसी दूसरी महिला से संबंध होने की बात सामने आई। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। समझौते के बाद खुशबू को दोबारा ससुराल भेजा गया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। पिता का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज को लेकर ताने देते थे। 28 अक्तूबर को खुशबू के साथ मारपीट और गालीगलौज की गई। उसका मोबाइल छीनकर उसे मायके के पंचायत भवन पर छोड़ दिया गया। पति उसे बार-बार मर जाने और अपनी जिंदगी से हट जाने के लिए कहता था। आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से टूटकर खुशबू ने अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने मायके वालों को इसकी सूचना तक नहीं दी। थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विपिन और उसके परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं