सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

स्कूल बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, टाइल्स मिस्त्री गंभीर

दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था मृतक, घर बनवाने के लिए आया था गांव

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास मंगलवार शाम स्कूल बस और बाइक की टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की फाइल फोटो

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी मुकेश राजभर (27) पुत्र विक्रम राजभर, टीमलपट्टी निवासी टाइल्स मिस्त्री मानिकचंद चौहान (38) पुत्र डेभा चौहान के साथ टाइल्स लेने जीयनपुर जा रहे थे। दोनों सेंट जेवियर्स स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान लाटघाट की ओर से आ रही एक स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानिकचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाटघाट पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, मुकेश दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। इन दिनों वह गांव आया हुआ था और अपने घर का निर्माण करा रहा था। घर में टाइल्स लगवाने के लिए वह मिस्त्री के साथ टाइल्स लेने जीयनपुर जा रहा था। इसी दौरान हादसे में उसकी जान चली गई। मुकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका छोटा भाई रामकेश इजराइल में एक कंपनी में नौकरी करता है। मृतक की चार बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। मुकेश की मौत की खबर मिलते ही मां सेवती देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं