खास खबर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
कथित धर्म परिवर्तन की बैठक की सूचना पर पांच हिरासत में
मठाधीश ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में गुरुवार को एक घर में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर बैठक किए जाने की सूचना पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। राजदेपुर मठ के मठाधीश विद्यासागर भारती उर्फ आदि शिवसागर भारती ने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।मठाधीश के अनुसार, उन्हें कादीपुर गांव स्थित एक आवास में कुछ लोगों की बैठक होने की जानकारी मिली थी। आरोप है कि बैठक में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद कांति, सुमन, राहुल, घरभरन और बबीता को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
बताया गया कि हिरासत में ली गई कांति पत्नी राजकुमार के खिलाफ वर्ष 2022 में भी धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई थी। हालांकि, मौजूदा प्रकरण में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।
मठाधीश ने पांचों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कथित धर्म परिवर्तन गतिविधियों की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
