सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आजमगढ़ कनेक्शन

कोठियार की युवती पर हथियार पहुंचाने का आरोप कई राज्यों की पुलिस कर रही जांच आजमगढ़। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच के दौरान आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र स्थित कोठियार गांव की रहने वाली बबीता का नाम सामने आया है। हथियारों की डिलीवरी में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार 23 वर्षीय बबीता हरियाणा के सोनीपत में निजी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी। मामले की जांच में सहयोग कर रही आजमगढ़ पुलिस उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कथित शूटरों की मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर की राधा और आजमगढ़ की बबीता भी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने हथियार मुंबई पहुंचाए और वहां एक नाबालिग को सौंपे। हालांकि, इस भूमिका और घटनाक्रम की जानकारी को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है। तीन साल पहले सोनीपत गई थी बबीता आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुंबई, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर आजमगढ़ पुलिस जांच में सहयोग कर रही है। ...

माहुल के दो सगे भाइयों ने बढ़ाया आजमगढ़ का मान, अजय देवगन ने किया सम्मानित

 



मुंबई में इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स-2026 में मिला ‘फास्टेस्ट ग्रोइंग रियल एस्टेट कंपनी’ का सम्मान

आजमगढ़/माहुल। जिले के माहुल कस्बे के रहने वाले सगे भाई शादाब खान और आफताब खान ने अपनी मेहनत, दूरदृष्टि और कारोबारी सोच के दम पर आजमगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। दोनों भाई Hometek Infraestate Pvt. Ltd. के फाउंडर डायरेक्टर्स हैं। मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स-2026 समारोह में उन्हें रियल एस्टेट क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने दोनों भाइयों को अपने हाथों से ‘Fastest Growing Real Estate Company’ अवॉर्ड प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद माहुल और आजमगढ़ में उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

शादाब और आफताब खान का कारोबारी विस्तार भारत तक ही सीमित नहीं है। उनके अनुसार, दुबई में भी सहारा ग्रुप और द माहुल कंपनी के नाम से विभिन्न आउटलेट्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स संचालित हो रहे हैं। कारोबार के क्षेत्र में दोनों भाइयों की इस उपलब्धि को आजमगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

माहुल जैसे छोटे कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उनकी मेहनत और विजन की मिसाल है। उनकी सफलता से स्थानीय युवाओं में भी उद्यमिता और बड़े सपने देखने का उत्साह बढ़ा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं