सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आजमगढ़ कनेक्शन

कोठियार की युवती पर हथियार पहुंचाने का आरोप कई राज्यों की पुलिस कर रही जांच आजमगढ़। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच के दौरान आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र स्थित कोठियार गांव की रहने वाली बबीता का नाम सामने आया है। हथियारों की डिलीवरी में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार 23 वर्षीय बबीता हरियाणा के सोनीपत में निजी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी। मामले की जांच में सहयोग कर रही आजमगढ़ पुलिस उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कथित शूटरों की मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर की राधा और आजमगढ़ की बबीता भी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने हथियार मुंबई पहुंचाए और वहां एक नाबालिग को सौंपे। हालांकि, इस भूमिका और घटनाक्रम की जानकारी को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है। तीन साल पहले सोनीपत गई थी बबीता आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुंबई, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर आजमगढ़ पुलिस जांच में सहयोग कर रही है। ...

हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती में तत्कालीन थानाध्यक्ष की आत्महत्या मामले में कार्रवाई

अश्लील वीडियो बनाकर वसूली का आरोप



आजमगढ़/बस्ती। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष और आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा निवासी सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कथित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बोलेरो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस को हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले।

पुलिस का आरोप है कि प्रियंका चौधरी नाम की महिला लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी जाती थी और लाखों रुपये की मांग की जाती थी। पुलिस के अनुसार, इस तरीके से कई लोगों से कथित तौर पर रकम वसूली गई।

जांच में सूर्य प्रकाश सिंह के प्रियंका चौधरी और उसके साथी विजय प्रकाश के संपर्क में होने के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर करीब 1:41 बजे सूर्य प्रकाश सिंह की आखिरी कॉल हुई थी। इसके बाद कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और अधिवक्ता विजय प्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में डॉक्टर उमेश से करीब चार लाख, अहमद रजा से करीब पांच लाख और आर्यन दीक्षित से करीब 15 लाख रुपये की कथित वसूली का भी पता चला है।

पुलिस का कहना है कि कथित नेटवर्क में बोलेरो का इस्तेमाल किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। मामले में आगे और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना जताई गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं