खास खबर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
घर में घुसकर किशोरी से जबरदस्ती का आरोप, विरोध पर मां से मारपीट
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक घटना छह सितंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। महिला का आरोप है कि उसकी करीब 16 वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी। इसी दौरान गांव का ही युवक घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। किशोरी ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी के इरादे में खलल पड़ा। वह किसी तरह युवक के चंगुल से निकलकर घर से बाहर आ गई। बेटी को परेशान देखकर उसकी मां ने आरोपी को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ मारपीट की और थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से चला गया। घटना के बाद किशोरी की मां ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 333, 351(3), 352, 74 और 75 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर आठ सितंबर को सुबह 11:49 बजे दर्ज की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
