सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आजमगढ़ कनेक्शन

कोठियार की युवती पर हथियार पहुंचाने का आरोप कई राज्यों की पुलिस कर रही जांच आजमगढ़। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच के दौरान आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र स्थित कोठियार गांव की रहने वाली बबीता का नाम सामने आया है। हथियारों की डिलीवरी में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार 23 वर्षीय बबीता हरियाणा के सोनीपत में निजी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी। मामले की जांच में सहयोग कर रही आजमगढ़ पुलिस उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कथित शूटरों की मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर की राधा और आजमगढ़ की बबीता भी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने हथियार मुंबई पहुंचाए और वहां एक नाबालिग को सौंपे। हालांकि, इस भूमिका और घटनाक्रम की जानकारी को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है। तीन साल पहले सोनीपत गई थी बबीता आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुंबई, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर आजमगढ़ पुलिस जांच में सहयोग कर रही है। ...

लाठी-डंडों से युवक की पीट-पीटकर हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात


मयूर विहार फेज-3 में सुबह करीब पांच बजे हुई घटना, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में रविवार सुबह एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर पहुंची न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, मयूर विहार फेज-3 में सुबह करीब पांच बजे युवक पर हमला किया गया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

घटना के एक चश्मदीद सुरक्षा गार्ड नंदलाल यादव ने बताया कि उसने सुबह करीब चार बजे दो लोगों को वहां देखा था। उसके अनुसार, इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस चश्मदीद के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

दिल्ली में हाल के दिनों में हत्या की कई घटनाएं सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मयूर विहार की घटना ने एक बार फिर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं