सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती में तत्कालीन थानाध्यक्ष की आत्महत्या मामले में कार्रवाई अश्लील वीडियो बनाकर वसूली का आरोप आजमगढ़/बस्ती। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष और आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा निवासी सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कथित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बोलेरो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस को हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले। पुलिस का आरोप है कि प्रियंका चौधरी नाम की महिला लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी जाती थी और लाखों रुपये की मांग की जाती थी। पुलिस के अनुसार, इस तरीके से कई लोगों से कथित तौर पर रकम वसूली गई। जांच में सूर्य प्रकाश सिंह के प्रियंका चौधरी और उसके साथी विजय प्रकाश के संपर्क ...

नाली में पानी बहाने को लेकर विवाद, युवक की हत्या में तीन गिरफ्तार

48 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीनों नामजद आरोपी

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नसोपुर अंडरपास से हुई गिरफ्तारी


आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव में नाली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान मारपीट के बाद युवक का गला दबाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित नसोपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया।
चकिया बखरिया निवासी वीरेंद्र पांडेय ने चार सितंबर को पवई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर नाली में पानी बहाने के विवाद में उनके करीब 30 वर्षीय पुत्र हरिओम पांडेय के साथ घर के दरवाजे पर मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान उसका गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।  इसी क्रम में छह सितंबर को थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल संख्या 187.8 स्थित नसोपुर अंडरपास से दोपहर करीब 2:52 बजे तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में यदुवंश मणि त्रिपाठी और रामलाल शर्मा, दोनों निवासी चकिया बखरिया, थाना पवई, तथा एक अभियुक्ता शामिल है। पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 209/2026 के तहत धारा 103(1)/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यदुवंश मणि त्रिपाठी के खिलाफ पूर्व में भी पवई थाने में वर्ष 2012 में मुकदमा दर्ज रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष पाल, कांस्टेबल राकेश गोड, जमींदार विश्वकर्मा, धीरज वर्मा, रोहन, नितिन मिश्रा और महिला कांस्टेबल ज्योति गुप्ता शामिल रहीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं