सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आजमगढ़ कनेक्शन

कोठियार की युवती पर हथियार पहुंचाने का आरोप कई राज्यों की पुलिस कर रही जांच आजमगढ़। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच के दौरान आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र स्थित कोठियार गांव की रहने वाली बबीता का नाम सामने आया है। हथियारों की डिलीवरी में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार 23 वर्षीय बबीता हरियाणा के सोनीपत में निजी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी। मामले की जांच में सहयोग कर रही आजमगढ़ पुलिस उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कथित शूटरों की मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर की राधा और आजमगढ़ की बबीता भी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने हथियार मुंबई पहुंचाए और वहां एक नाबालिग को सौंपे। हालांकि, इस भूमिका और घटनाक्रम की जानकारी को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है। तीन साल पहले सोनीपत गई थी बबीता आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुंबई, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर आजमगढ़ पुलिस जांच में सहयोग कर रही है। ...

पुलिया के पाइप में फंसा युवक, एक घंटे बाद सकुशल निकाला

 


रौनापार। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जमुवारी-सोनौरा संपर्क मार्ग पर गुरुवार शाम ह्यूम पाइप से बनी पुलिया पार करते समय 25 वर्षीय सूरज कुमार का पैर दो पाइपों के बीच फंस गया। घुटने तक पैर फंसने से वह करीब एक घंटे तक मौके पर ही फंसा रहा। ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व टीम की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाला गया।

रौनापार पश्चिम पट्टी निवासी सूरज कुमार शाम करीब 7:30 बजे अपने दोस्त विवेक कुमार को सोनौरा छोड़ने जा रहा था। पुलिया पार करते समय अचानक उसका पैर पाइपों के बीच बने गैप में फंस गया। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पैर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्र और राजस्व निरीक्षक श्यामसुंदर यादव टीम के साथ पहुंचे। समाजसेवी प्रदीप सहाय और ग्रामीणों की मदद से छेनी-हथौड़ी से पाइप काटकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सूरज का पैर बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे सकुशल घर पहुंचाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का पैर पाइपों के बीच फंस गया था। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित निकाल लिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं