सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती में तत्कालीन थानाध्यक्ष की आत्महत्या मामले में कार्रवाई अश्लील वीडियो बनाकर वसूली का आरोप आजमगढ़/बस्ती। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष और आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा निवासी सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कथित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बोलेरो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस को हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले। पुलिस का आरोप है कि प्रियंका चौधरी नाम की महिला लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी जाती थी और लाखों रुपये की मांग की जाती थी। पुलिस के अनुसार, इस तरीके से कई लोगों से कथित तौर पर रकम वसूली गई। जांच में सूर्य प्रकाश सिंह के प्रियंका चौधरी और उसके साथी विजय प्रकाश के संपर्क ...

स्पा सेंटर पर छापा, आरोपों का निकला फुस्स पटाखा

नाबालिगों से मसाज और देह व्यापार की शिकायत, जांच में नहीं मिला कोई सबूत

आजमगढ़। मोहम्मदाबाद-चुनुगपार रोड मोड़ स्थित एक स्पा सेंटर पर रविवार को पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। कार्रवाई 25 अगस्त को मिली एक शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायत में सेंटर पर नाबालिग लड़कियों से मसाज कराने और इसकी आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि जांच के दौरान मौके पर इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी।

छापेमारी के दौरान सेंटर में दो कर्मचारी मौजूद मिले। पुलिस ने दोनों की उम्र की जांच कराई, जिसमें दोनों बालिग पाए गए। टीम को देह व्यापार अथवा किसी अन्य अनैतिक गतिविधि से संबंधित कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य भी नहीं मिला।

निरीक्षण के दौरान सेंटर में नियमों से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। कर्मचारियों के पास मसाज कार्य से संबंधित प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र नहीं मिला। इसके अलावा आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक फायर सेफ्टी की व्यवस्था भी नहीं पाई गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के उपनिरीक्षक उमेश कुमार और संजय शाही ने बताया कि शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने जांच की थी। जांच में नाबालिगों से मसाज कराने या देह व्यापार से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिला। नियमों के उल्लंघन से जुड़ी कमियों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार, संजय शाही, मोनी राय, हेड कांस्टेबल रामजन्म और प्रदीप पांडेय शामिल रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं