सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

13 साल से लापता बेटे के नाम पर छह लाख की ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

लापता लोगों के परिवारों की तलाश कर बनाते थे निशाना यूपी डेस्क। 13 साल से लापता बेटे के लौटने की उम्मीद में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु का वेश धारण कर पहुंचे आरोपियों ने खुद को लापता युवक बताकर परिवार का भरोसा जीता। शरीर पर बताए जा रहे निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने का प्रयास किया और बाद में गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। नाग पंचमी के दौरान मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे दो आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया। उन्होंने खुद को लापता युवक बताया और बातचीत के दौरान रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का विश्वास हासिल किया। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर खुद को लापता बेटे के रूप में साबित करने की कोशिश की। हालांकि, गुरु की आज्ञा का हवाला...

पत्नी की हत्या कर सिर-अंगुलियां फ्रिज में छिपाईं, छह माह पहले हुई थी लव मैरिज

नशे का आदी कैब चालक पति गिरफ्तार, फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की हत्या कर दी। इसके बाद शव के सिर और अंगुलियों को अलग कर प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज में छिपा दिया और फरार हो गया।
 फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर तलाशी ली, तब वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसके अपराध स्वीकार करने की बात सामने आई है।
छह माह पहले हुई थी लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक, रिया फैंसी बाजार स्थित एक बुटीक में काम करती थी। वह अनाथ थी और उसका एक भाई है। रिया और रामानुजन ने प्रेम विवाह किया था। शादी को महज छह माह हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
नशे की लत से जूझ रहा था आरोपी
रामानुजन पेशे से कैब चालक है और नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना से कुछ समय पहले वह करीब तीन महीने तक नशामुक्ति केंद्र में रहा था। फॉरेंसिक जांच के अनुसार, पुलिस को शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले रिया की हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं