सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खाने की तलाश में ट्रेन से सफर करती हैं दो मैना

  सिडनी में रोजाना ट्रेन पर सवार होकर तय करती हैं दूरी, यात्रियों के बीच बनीं आकर्षण का केंद्र सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो मैना पक्षियों की अनोखी दिनचर्या इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों मैना को नियमित रूप से ट्रेन में बैठकर सफर करते देखा जा रहा है। यात्रियों के बीच इनका वीडियो वायरल होने के बाद इनके ट्रेन सफर की वजह भी सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों पक्षी घूमने के लिए नहीं, बल्कि खाने की तलाश में ट्रेन का इस्तेमाल करती हैं। बताया गया कि सिडनी की नॉर्थ शोर लाइन पर एक यात्री ने ट्रेन में सीट के पास दोनों मैना को आराम से बैठे देखा। यात्री को पहले लगा कि पक्षी गलती से ट्रेन में आ गए हैं। बाद में ट्रेन के एक गार्ड ने बताया कि दोनों पक्षी अक्सर ट्रेन में दिखाई देती हैं और लिंडफील्ड से आर्टार्मन के बीच नियमित रूप से आती-जाती हैं। माना जाता है कि वे रास्ते में मिलने वाले भोजन की तलाश में ट्रेन पर सवार होती हैं। इंसानी माहौल में ढलने में माहिर विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य मैना बेहद बुद्धिमान और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाली पक्षी है। शहरी इलाको...

आउटसोर्स भर्ती में मेरिट से होगा चयन, स्थानीय युवाओं को वरीयता


आउटसोर्स सेवा निगम की व्यवस्था लागू, ग्रुप सी-डी में इंटरव्यू खत्म; विशेष वर्ग की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब ग्रुप सी और डी के आउटसोर्स पदों पर इंटरव्यू के बजाय 100 अंकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। नई व्यवस्था में संबंधित जिले के स्थानीय अभ्यर्थियों को वरीयता देते हुए 15 अंक दिए जाएंगे। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) के तहत होने वाली भर्तियों में लागू की गई है।

नई चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित शैक्षिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम 25 अंक तक मिलेंगे। संबंधित जिले का स्थानीय निवासी होने पर 15 अंक और विशेष महिला वर्ग के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को निर्धारित प्राथमिकता के अनुसार लाभ मिलेगा।

सेवायोजन पोर्टल से होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध नामों में से किया जाएगा। एक पद होने पर वरिष्ठता क्रम में पांच अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। दो या अधिक पद होने पर प्रत्येक पद के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जबकि कुल संख्या कम से कम 10 रखने का प्रावधान है।

जेम पोर्टल से चुनी जाएंगी एजेंसियां

आउटसोर्स एजेंसियों का चयन सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से किया जाएगा। एजेंसी का चयन न्यूनतम तीन वर्ष के लिए होगा। लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर एजेंसी पर जुर्माना लगाने के साथ गंभीर मामलों में उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकेगा। निगम, संबंधित विभाग और एजेंसी के बीच त्रिपक्षीय समझौता होगा।

आरक्षण का भी मिलेगा लाभ

आउटसोर्स भर्ती में नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था लागू रहेगी। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के साथ दिव्यांगजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और भूतपूर्व सैनिकों को निर्धारित नियमों के अनुसार लाभ मिलेगा। भर्ती और कर्मचारियों की सेवा व्यवस्था की निगरानी के लिए राज्य, मंडल और जिला स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं