सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी

चाबी लेकर पहुंची महिला, कमरा खोलकर अंदर गई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना सरायमीर। नई बाजार स्थित छोटी अयोध्या श्री ठाकुरद्वारा श्रीरामजानकी मंदिर में शनिवार दोपहर चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक महिला चाबी लेकर मंदिर परिसर में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह चाबी के माध्यम से मंदिर का कमरा खोलकर अंदर जाती नजर आ रही है। मंदिर समिति के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच महिला ने श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट और श्री दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर ली। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर समिति के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। साथ ही उसके पास चाबी भी नजर आ रही है, जिससे उसने मंदिर का कमरा खोला। इससे घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि महिला के पास कमरे की चाबी कैसे पहुंची। मंदिर समिति की ओर से घटना की लिखित सूचना सरायमीर कोतवाली पुलिस को दी गई। समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्...

कान्हा की भक्ति में डूबा सिधारी, दही हांडी फोड़कर गोविंदाओं ने जीते 51 हजार


कंधों पर चढ़कर हांडी तक पहुंचे गोविंदा, हर प्रयास पर थमीं सांसें, जीत पर गूंजे जयकारे

आजमगढ़। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सिधारी क्षेत्र स्थित इच्छापूर्ति श्री गौरीशंकर मंदिर में शुक्रवार को दही हांडी प्रतियोगिता ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। दूर-दराज के क्षेत्रों से आई गोविंदा टोलियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

ढोल-ताशों की थाप और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच गोविंदाओं ने कई बार मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने का प्रयास किया। हर प्रयास के साथ श्रद्धालुओं का रोमांच बढ़ता गया। आखिरकार सिधारी क्षेत्र की टीम ने हांडी फोड़कर जीत हासिल की। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, हर्ष सिंह, कुसुमलता सिंह, बाबी सिंह रेडा, प्रकृतिक सिंह रेडा, पुन्नू सिंह रेडा, राबी सिंह रेडा, नायक यादव, रिशु सिंह, नरसिंह यादव, नीतू सिंह, राजेश यादव, रामचंद्र यादव, रमाशंकर, सुभाष यादव, बबन कामता, हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं