सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खाने की तलाश में ट्रेन से सफर करती हैं दो मैना

  सिडनी में रोजाना ट्रेन पर सवार होकर तय करती हैं दूरी, यात्रियों के बीच बनीं आकर्षण का केंद्र सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो मैना पक्षियों की अनोखी दिनचर्या इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों मैना को नियमित रूप से ट्रेन में बैठकर सफर करते देखा जा रहा है। यात्रियों के बीच इनका वीडियो वायरल होने के बाद इनके ट्रेन सफर की वजह भी सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों पक्षी घूमने के लिए नहीं, बल्कि खाने की तलाश में ट्रेन का इस्तेमाल करती हैं। बताया गया कि सिडनी की नॉर्थ शोर लाइन पर एक यात्री ने ट्रेन में सीट के पास दोनों मैना को आराम से बैठे देखा। यात्री को पहले लगा कि पक्षी गलती से ट्रेन में आ गए हैं। बाद में ट्रेन के एक गार्ड ने बताया कि दोनों पक्षी अक्सर ट्रेन में दिखाई देती हैं और लिंडफील्ड से आर्टार्मन के बीच नियमित रूप से आती-जाती हैं। माना जाता है कि वे रास्ते में मिलने वाले भोजन की तलाश में ट्रेन पर सवार होती हैं। इंसानी माहौल में ढलने में माहिर विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य मैना बेहद बुद्धिमान और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाली पक्षी है। शहरी इलाको...

पश्चिमी यूपी में 2027 में आएंगे अप्रत्याशित नतीजे: अखिलेश यादव


कहा- भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन पैदा कर अर्थव्यवस्था को पहुंचाया नुकसान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए पश्चिमी यूपी में साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन पैदा किया गया, जिसका असर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि खेती-किसानी, उद्योग, हस्तशिल्प, निर्यात, रोजगार, शिक्षा और खेल समेत कई क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा है।

अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि उनकी जमीन छीनने के प्रयास हुए और तीन कृषि कानूनों के जरिए किसानों को प्रभावित किया गया। उन्होंने किसान संगठनों में दरार पैदा करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि अब किसान और खाप पंचायतें फिर एकजुट हो रही हैं।उन्होंने छोटे व्यापारियों, श्रमिकों और कारोबारियों के मुद्दे भी उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि जीएसटी के कारण छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ, जबकि नोएडा में श्रमिकों का बड़ा आंदोलन हुआ। उन्होंने मेरठ के सेंट्रल मार्केट का उदाहरण देते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी में कारोबार प्रभावित हुआ है। सपा प्रमुख ने शिक्षा, महिला, खिलाड़ी और कलाकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को डराकर घर बैठाने और शिक्षा व खेल से दूर रखने का माहौल बनाया जा रहा है। साथ ही पश्चिमी यूपी के हस्तशिल्प और वैकल्पिक कला-व्यवसाय को भी नुकसान पहुंचने का दावा किया। अमेरिकी व्यापारिक समझौते और बढ़े टैरिफ का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि इसका सबसे अधिक असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, कारखानों और हस्तशिल्प उद्योग पर पड़ा है। उन्होंने मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर और मेरठ समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों का उल्लेख किया।अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सबसे अप्रत्याशित परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, हस्तकार, युवा, महिलाएं, खिलाड़ी, कलाकार, दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी, निर्यातक और उद्योगपति अब जागरूक हो चुके हैं और किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं