सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

13 साल से लापता बेटे के नाम पर छह लाख की ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

लापता लोगों के परिवारों की तलाश कर बनाते थे निशाना यूपी डेस्क। 13 साल से लापता बेटे के लौटने की उम्मीद में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु का वेश धारण कर पहुंचे आरोपियों ने खुद को लापता युवक बताकर परिवार का भरोसा जीता। शरीर पर बताए जा रहे निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने का प्रयास किया और बाद में गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। नाग पंचमी के दौरान मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे दो आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया। उन्होंने खुद को लापता युवक बताया और बातचीत के दौरान रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का विश्वास हासिल किया। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर खुद को लापता बेटे के रूप में साबित करने की कोशिश की। हालांकि, गुरु की आज्ञा का हवाला...

12.33 लाख का उधार, रकम मांगी तो कारोबारी पर हमला

एक साल में लिया गल्ला-दाल समेत लाखों का सामान

चार पर मारपीट और धमकी का आरोप

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज में गल्ला कारोबारी से 12.33 लाख रुपये का सामान उधार लेने के बाद बकाया रकम मांगने पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकेरीगंज निवासी गल्ला कारोबारी नोज जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हरवंशपुर निवासी विजय गुप्ता से लंबे समय से कारोबारी संबंध हैं। आरोप है कि करीब एक वर्ष के दौरान विजय गुप्ता ने उनकी दुकान से गल्ला, चना, दाल, तेल समेत करीब 12 लाख 33 हजार रुपये का सामान उधार लिया। कारोबारी के मुताबिक, लेनदेन का पूरा हिसाब कंप्यूटर में दर्ज है। तहरीर के मुताबिक, 27 अगस्त को नोज जायसवाल ने जब विजय गुप्ता से बकाया रकम चुकाने को कहा तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद विजय गुप्ता अपने पुत्रों विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता और विवेक गुप्ता के साथ मुकेरीगंज स्थित कारोबारी की दुकान और गोदाम पर पहुंचा। वहां चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर कारोबारी के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने बकाया रकम देने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही उसे धमकी भी दी गई। घटना के बाद कारोबारी ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विजय गुप्ता और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति को सौंपी गई है। पुलिस लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं