सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आजमगढ़ कनेक्शन

कोठियार की युवती पर हथियार पहुंचाने का आरोप कई राज्यों की पुलिस कर रही जांच आजमगढ़। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच के दौरान आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र स्थित कोठियार गांव की रहने वाली बबीता का नाम सामने आया है। हथियारों की डिलीवरी में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार 23 वर्षीय बबीता हरियाणा के सोनीपत में निजी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी। मामले की जांच में सहयोग कर रही आजमगढ़ पुलिस उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कथित शूटरों की मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर की राधा और आजमगढ़ की बबीता भी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने हथियार मुंबई पहुंचाए और वहां एक नाबालिग को सौंपे। हालांकि, इस भूमिका और घटनाक्रम की जानकारी को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है। तीन साल पहले सोनीपत गई थी बबीता आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुंबई, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर आजमगढ़ पुलिस जांच में सहयोग कर रही है। ...

जन्मदिन पर छलका सेवा का जज्बा, 11 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कायस्थ महासभा ने दिया मानवता का संदेश

आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के जन्मदिन पर सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 11 युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन करतालपुर बाईपास स्थित कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर में किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल जीवन की कामना की। रक्तदान करने वालों में मयंक श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव और चंदन वर्मा समेत 11 कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद का जीवन बचाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज और राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि महासभा सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के कार्यों को आगे भी जारी रखेगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं