सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

विद्युत पोल से टकराकर तेल टैंकर में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

  पूरे आसमान में छाया काला धुआं, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप, करीब 50 गांवों की बिजली बाधित दो दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास सोमवार की देर रात करीब 10:30 बजे तेल से भरा एक टैंकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ काला धुआं आसमान में फैल गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि कोई भी व्यक्ति टैंकर के पास जाने का साहस नहीं कर सका। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और टैंकर करीब एक घंटे से अधिक समय तक धू-धू कर जलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। टैंकर विद्युत उपकेंद्र के समीप पलटा होने के कारण लोगों में आशंका बनी रही कि यदि आग उपकेंद्र तक पहुंच गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई...

हत्या के प्रयास के मुकदमे में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, महराजगंज पुलिस की कार्रवाई

औघड़गंज बाजार से दोनों अभियुक्त दबोचे गए, न्यायालय भेजा गया

आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में इन्द्रजीत यादव (60 वर्ष) पुत्र स्व. दस्सी यादव तथा दल्ली उर्फ राजभान यादव (40 वर्ष) पुत्र इन्द्रदेव यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, थाना महराजगंज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 4 जून 2026 को विजय बहादुर मौर्य निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों ने उनके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। रविवार को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर औघड़गंज बाजार से दोनों आरोपियों को सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव सहित थाना महराजगंज पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं