सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

गुजरात से युवक का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

वलसाड में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव निवासी 30 वर्षीय युवक इंद्रेश कुमार का शव गुजरात से गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। शव देखते ही मां मंजू देवी, बहन और अन्य परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।

बताया गया कि इंद्रेश कुमार पुत्र विनोद कुमार परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए गुजरात के वलसाड स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। तीन दिन पहले उसके पिता विनोद कुमार को सूचना मिली कि इंद्रेश सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पिता गुजरात पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल, वलसाड में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इंद्रेश की शादी तय हो चुकी थी और परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने इंद्रेश की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इंद्रेश के पिता विनोद कुमार पत्रकारिता से जुड़े हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं