सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

अनुदेशकों के नियमितीकरण पर बनी रणनीति, कोर्ट की नोटिस पर मंथन

मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण और ब्लॉक स्तर तक संगठन की मजबूती पर चर्चा


आजमगढ़। नगर के कोल बाजबहादुर स्थित एक विद्यालय परिसर में अनुदेशक संघ आजमगढ़ के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुदेशकों की ज्वलंत समस्याओं, मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण तथा सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नोटिस के बाद की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। 
 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का जिलाध्यक्ष गणेश यादव एवं महिला जिलाध्यक्ष अंजू राय के नेतृत्व में अनुदेशकों ने स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की भावी रणनीति से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर संगठन पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा। उन्होंने सभी अनुदेशकों से एकजुट रहकर आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में सुप्रीम कोर्ट की नोटिस के परिप्रेक्ष्य में आगे की कानूनी एवं संगठनात्मक कार्ययोजना, ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने तथा विद्यालयों में आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। 

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष गणेश यादव ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं
जनपदभर से पहुंचे अनुदेशकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में उपस्थिति संगठन की एकजुटता और मजबूती का प्रमाण है। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष अंजू राय, सुषमा, निवेदिता, रीमा, रिंकी गोंड, संतरा पटेल, दीपू, रेनू, लालचंद यादव, मिथिलेश यादव, हरेंद्र यादव, पंकज चौधरी, प्रमोद यादव, श्रीकांत यादव, अमरजीत यादव, रविशंकर मिश्रा, दिलीप यादव, दिनेश पाल, दिनकर प्रजापति, रामचंद्र सहित जनपद के बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं