सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

अकीदत के रंग में रंगा मजभीटा, गूंजा ईद मिलादुन्नबी का पैगाम

नातख्वानी और तकरीर से देर रात तक सजी महफिल, 12 अंजुमनों ने लिया हिस्सा

इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ने का आह्वान

आजमगढ़।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार देर रात मजभीटा गांव में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफिल सजी। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की कयादत में आयोजित कार्यक्रम की सदारत मौलाना अलाउद्दीन साहब ने की। कुरआन की तिलावत से शुरू हुई महफिल देर रात तक नातख्वानी और तकरीर से गुलजार रही।

कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज सैयद अबूबकर ने कुरआन की तिलावत से की। इसके बाद हसन रजा फैजी (झारखंड), शायर रजा भागलपुरी और शान अली ज्ञानवी ने नातख्वानी पेश की। नातों की गूंज से कार्यक्रम स्थल का माहौल अकीदत और रूहानियत से भर गया।

बिहार से आए मौलाना अख्तर फायकुल जमाली ने तकरीर में पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद और उनके संदेश पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने पूरी दुनिया को इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे, एकता और न्याय का संदेश दिया। आज जरूरत है कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए इंसानियत और सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जाए।

कार्यक्रम में 12 अंजुमनों ने हिस्सा लिया। इनमें अंजुमन गुलशने मदीना चुनहटा, अंजुमन फिदाए मुस्तफा राजापट्टी, अंजुमन आशिकाने मुस्तफा भदुली, अंजुमन रजा कमेटी शिवली और अंजुमन गुलामाने मुस्तफा मुकुंदपुर समेत अन्य अंजुमन शामिल रहीं। नातख्वानी और तकरीर का सिलसिला रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।

इस दौरान अनीस अहमद सिद्दीकी, नफीस अहमद, मोहम्मद आरिफ, सुलेमान रसीद, मोहम्मद तय्यब, तारिक सिद्दीकी, वसीम अफरोज, सैयद सैफुद्दीन, हसीब सिद्दीकी, फहीम अफरोज, अजमल सिद्दीकी, इनामुलहक सिद्दीकी, अब्दुल कादिर, शमसाद अहमद, हाफिज आरिफ आजमी, हाफिज सैफ, महबूब आलम, शफी खान और अरसलान खान आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं