सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

ग्रामीण बैंक रिटायरीज एसोसिएशन की नई मंडलीय इकाई गठित

अमीर अहमद संरक्षक, राघवेंद्र राय अध्यक्ष और दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव बने महामंत्री

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रिटायरीज एसोसिएशन आजमगढ़ मंडल की बैठक शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर कोलपांडेय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुंदन’ की अध्यक्षता और दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

इसके बाद आजमगढ़ मंडल की नई इकाई का गठन किया गया। इसमें अमीर अहमद को संरक्षक, राघवेंद्र राय को अध्यक्ष, बीएन सिंह और रविशंकर को उपाध्यक्ष, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव को महामंत्री तथा राजेंद्र प्रसाद मौर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चयन पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुंदन’ ने कहा कि बैंक पेंशन अपडेशन का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उम्मीद है कि जल्द सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला आएगा। उन्होंने कहा कि पेंशन अपडेशन के मामले में कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। रिजर्व बैंक में वेतन आयोग के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने पर उसी अनुपात में पेंशन भी बढ़ाई जाती है, जबकि व्यावसायिक और ग्रामीण बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे सहित कई विभागों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन बैंक कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद मुफ्त या रियायती दर पर चिकित्सा बीमा की सुविधा नहीं मिलती। जबकि इस उम्र में इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र राय, राघवेंद्र राय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और हरेंद्र अस्थाना ने भी विचार रखे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं