सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

पत्नी पर जेवर-नकदी ले जाने और पांच लाख मांगने का आरोप

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप 

रानी की सराय। सेठवल गांव निवासी राघवेंद्र राय की तहरीर पर रानी की सराय पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवर, 32 हजार रुपये नकद, मोबाइल और लैपटॉप लेकर चली गई। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए पांच लाख रुपये की मांग की गई और रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

तहरीर के मुताबिक राघवेंद्र की मुलाकात ज्योति मिश्रा से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों ने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में शादी करने का दावा किया। इसके बाद दोनों गोरखपुर और फिर आजमगढ़ में रहे। आरोप है कि 21 जनवरी को ज्योति घर से सामान लेकर चली गई। अगले दिन राघवेंद्र को घर से जेवर और अन्य सामान गायब मिले। राघवेंद्र ने पूर्व में दर्ज मुकदमों का हवाला देकर उसे और उसके परिवार को ब्लैकमेल करने तथा पांच लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 308(2), 352, 351(3) और 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुशील कुमार को सौंपी है। एफआईआर आठ अगस्त को दर्ज की गई। राघवेंद्र ने पूर्व में दर्ज मुकदमों का हवाला देकर उसे और उसके परिवार को ब्लैकमेल करने तथा पांच लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 308(2), 352, 351(3) और 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुशील कुमार को सौंपी है। एफआईआर आठ अगस्त को दर्ज की गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं