सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार


बिलरियागंज। नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बिलरियागंज पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गोरिया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। उसके साथ मिली किशोरी को महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आठ अगस्त को किशोरी के भाई ने भगतपुर गांव निवासी तौसीफ के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि वह उसकी नाबालिग बहन को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। रविवार को उपनिरीक्षक इसरार अहमद खान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तौसीफ को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौसीफ पुत्र आमीर (21), निवासी भगतपुर, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मु.अ.सं. 211/2026 में धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं