सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

भगत सिंह खेल अकादमी में दौड़-कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न मिले, खेल प्रेमियों ने उठाई आवाज

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर खिलाड़ियों ने मनाई जयंती



आजमगढ़।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी
अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। अकादमी परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी अमरजीत यादव के नेतृत्व में दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता हुई। 

दौड़ के बालक वर्ग में हिमांशु सोनकर प्रथम, अभिनव यादव द्वितीय और अभिकेश यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशिका सोनकर ने पहला, पायल प्रजापति ने दूसरा और अनुष्का यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में नितिन चौहान प्रथम, शौर्य यादव द्वितीय और अंकुर यादव तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, सोनू सोनकर द्वितीय और आदर्श तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में गौरी प्रजापति प्रथम, दृष्टि द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रहीं। कुश्ती में अंकुर यादव, सौरभ चौहान, कान्हा यादव, अनुराग यादव और अंशिका सोनकर ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मोहित यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से विश्व में देश का नाम रोशन किया। अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि यदि अर्जुन बनना है तो द्रोणाचार्य की शरण लेनी ही पड़ेगी। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान हंसराज यादव, उमेश यादव, अरविंद यादव, डॉ. आदित्य सिंह, चंद्रदेव, मिथिलेश, मनोज, संतोष, रामप्रवेश यादव, चंद्रशेखर, आर्यन व मनीष आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं