सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

परीक्षा में नकल की कोशिश! कान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी

15 केंद्रों पर 6178 ने दी परीक्षा, 830 रहे अनुपस्थित

शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 7008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 6178 उपस्थित और 830 अनुपस्थित रहे। शिबली इंटर कॉलेज केंद्र पर सघन जांच के दौरान एक अभ्यर्थी कान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (ब्लूटूथ) लगाए पकड़ा गया। केंद्र अधिकारियों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कान में ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा मिला। इसके बाद केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पकड़े गए अभ्यर्थी की पहचान आलोक पटेल के रूप में हुई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई। एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। परीक्षा में डिवाइस के इस्तेमाल और उसकी भूमिका की भी जांच की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू रही। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, पेजर, आईटी गैजेट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित था। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने को देखते हुए रोडवेज को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी की गई। शिबली इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़े जाने के अलावा जिले के अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं