खास खबर

बाबा साहब के संदेशों को समझकर स्थायी रूप से कार्य करने की जरूरत: बुद्ध मित्र मुसाफिर

नेहरू हाल में एक दिवसीय संवैधानिक सेमिनार 
आजमगढ़वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों में जनजागरूकता बढ़ाने तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से मंडल कमीशन की सिफारिशों के लागू होने की स्मृति में रविवार को नेहरू हाल में एक दिवसीय संवैधानिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन, आजमगढ़ द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सलाहकार आर.पी. राम (बीईओ) ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रमोद कुमार बौद्ध (वन रेंजर), मंडल अध्यक्ष ने की।मुख्य अतिथि बुद्ध मित्र मुसाफिर (सेवानिवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिखित संदेशों को समझकर उन्हें स्थायी रूप से अपने जीवन में लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सारनाथ की पवित्र धरती पर एबीएजेकेए के तत्वावधान में एक स्थायी ‘बुद्धा बोधिसत्व इंटरनेशनल सेंटर’ का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके माध्यम से बाबा साहब के संदेशों को पूरे देश में मानवता के हित में प्रसारित करने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार गौतम ने कहा कि हमें ऐतिहासिक घटनाओं एवं महापुरुषों के आंदोलनों को समझना होगा, तभी समाज और देश का समुचित विकास संभव है। अध्यक्षता कर रहे प्रमोद कुमार बौद्ध (वन रेंजर) ने कहा कि जिस समाज की महिलाएं प्रगति करती हैं, वही समाज आगे बढ़ता है।इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार बौद्ध, सह-आयोजक सत्यप्रकाश बौद्ध, ई. शिवमूरत, विजय कुमार, प्रकाश सोनकर, जे.सी. गौतम, प्रेमचंद, नागेंद्र कुमार, कैलाश कुमार गौतम, सुमनलता बौद्ध, अमित कुमार रंजन, संजीव कुमार, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं