सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

नान्हू बाबा के निधन से क्षेत्र ने खोया मिलनसार व्यक्तित्व

एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने आवास पर पहुंच अर्पित की श्रद्धांजलि

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना


जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र नाथ मिश्रा के पिता तथा मुस्तफाबाद ग्राम सभा के पूर्व प्रधान स्व. हरिलाल मिश्रा उर्फ ‘नान्हू बाबा’ के निधन पर शनिवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा हुई। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने पहुंचकर स्व. हरिलाल मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि स्व. हरिलाल मिश्रा का सामाजिक जीवन और क्षेत्र के लोगों के प्रति उनका समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र ने एक अनुभवी, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर चौबे, अरुण पांडेय समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने स्व. हरिलाल मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. हरिलाल मिश्रा ने अपने जीवनकाल में गांव और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सरल, सहज और व्यवहारिक व्यक्तित्व लोगों के बीच हमेशा याद किया जाएगा। परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं