सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, तीन घायल

देवगांव के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, कार में सवार थे पांच श्रद्धालु

घायलों का लालगंज के संयुक्त सौ शैय्या अस्पताल में उपचार, पुलिस ने शुरू की जांच
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक और दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 
जानकारी के अनुसार जनपद बस्ती निवासी पांच श्रद्धालु कार से झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। सुबह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर किसी कारणवश चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आदित्य पुत्र राजेंद्र, प्रेमचंद्र (38) पुत्र रामनयन तथा इंद्रसेन सिंह (32) पुत्र अंबिका सिंह घायल हो गए। वहीं कार में सवार संजय चौधरी पुत्र रामशबद और रामकिशुन निवासी जनपद बस्ती को मामूली चोटें आईं। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय, लालगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात बहाल कराया और वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने अथवा असावधानी के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं