सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

टिनशेड लगाने के विवाद में दो भाई भिड़े, लाठी-डंडे चले

दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा गांव में रविवार सुबह दीवार पर टिनशेड लगाने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
रविवार सुबह करीब छह बजे टिनशेड लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में घायल दोनों लोगों को सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में घायलों के शरीर पर गंभीर कटने-फटने के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन अंदरूनी चोटों की आशंका को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की और वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 125 एवं 135 के तहत कार्रवाई की गई है। लाटघाट पुलिस चौकी पर एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित शिकायत लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है

सर्वाधिक पढ़ीं गईं