सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

पांच साल बाद फूटा जमीन सौदे का विवाद, 7.50 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज

बैनामा कराने का भरोसा देकर बैंक खातों में मंगाए रुपये

रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए कथित जमीन सौदे का विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। जमीन का बैनामा कराने का भरोसा देकर 7.50 लाख रुपये लेने और बाद में न तो बैनामा कराने तथा न ही रकम लौटाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोगइचा गांव निवासी आकाश पाण्डेय की तहरीर के अनुसार, वर्ष 2021 में इन्द्रभूषण सोनी ने उसे अहरौला क्षेत्र की एक जमीन दिखाई और शोभानाथ सेठ, सुधीर सेठ तथा जनार्दन सेठ से मिलवाया। आरोप है कि चारों ने जमीन अपनी बताते हुए 7.50 लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से बेचने का सौदा तय किया और बैनामा कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित का कहना है कि 22 फरवरी से 6 मार्च 2021 के बीच उसने विभिन्न बैंक खातों में कुल 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने जल्द रजिस्ट्री कराने की बात कही, लेकिन समय बीतने के बावजूद बैनामा नहीं कराया गया। लगातार संपर्क करने पर भी आरोपी टालमटोल करते रहे। एफआईआर के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 को जब पीड़ित अपने रुपये वापस मांगने आरोपियों के घर पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर अहरौला थाना पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं