पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार, 29 वर्षीय महिला की मौत
दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया, घटना से गांव में मचा कोहराम
हमजापुर निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी शशिकला यादव की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। बताया गया कि जयप्रकाश की बहन अपने बेटे के लिए दूध लेने गई थी। वापस लौटने पर जयप्रकाश के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। आवाज देने के बावजूद काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो शशिकला अचेत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पवई ने बताया कि मृतका के पति जयप्रकाश यादव ने लिखित तहरीर दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
