सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सावन मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की बैठक

मंदिर व मेला समिति को दिए जरूरी निर्देश

कांवड़ियों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
ठेकमा। सावन मास के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार की शाम उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज बलराम गुप्ता ने पातालपुरी प्राचीन शिव मंदिर, चितारा महमूदपुर परिसर में मंदिर समिति एवं मेला समिति के साथ बैठक कर सावन मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 एसडीएम ने मंदिर समिति से कहा कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार और शनिवार को विशेष सतर्कता बरती जाए। कांवड़ियों के जलाभिषेक, पेयजल, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने मेला समिति को निर्देशित किया कि सभी दुकानदार केवल चिन्हित स्थानों पर ही दुकानें लगाएं। खेतासराय-मार्टिनगंज मार्ग पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने या जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में नायब तहसीलदार अरुण कुमार कौल, चौकी प्रभारी मार्टिनगंज मानवेंद्र सिंह, अमित यादव, विनोद यादव, राकेश यादव, रिंकू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं मंदिर व मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे

सर्वाधिक पढ़ीं गईं