सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आजमगढ़ कनेक्शन

कोठियार की युवती पर हथियार पहुंचाने का आरोप कई राज्यों की पुलिस कर रही जांच आजमगढ़। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच के दौरान आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र स्थित कोठियार गांव की रहने वाली बबीता का नाम सामने आया है। हथियारों की डिलीवरी में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार 23 वर्षीय बबीता हरियाणा के सोनीपत में निजी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी। मामले की जांच में सहयोग कर रही आजमगढ़ पुलिस उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कथित शूटरों की मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर की राधा और आजमगढ़ की बबीता भी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने हथियार मुंबई पहुंचाए और वहां एक नाबालिग को सौंपे। हालांकि, इस भूमिका और घटनाक्रम की जानकारी को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है। तीन साल पहले सोनीपत गई थी बबीता आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुंबई, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर आजमगढ़ पुलिस जांच में सहयोग कर रही है। ...

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन की कोशिश


सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की सूचना के बाद जुटी भीड़

कलेक्ट्रेट पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका, दिनभर चली तनातनी

आजमगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आजमगढ़ में भी प्रदर्शन की कोशिश को लेकर दिनभर पुलिस और छात्रों के बीच रस्साकशी चलती रही। सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की सूचना प्रसारित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

 पुलिस ने पहले से ही कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी थी। सुबह करीब 10 बजे से छात्र कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस उन्हें रोककर समझाती रही। इस दौरान कई स्थानों पर छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखा और किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं होने दिया। प्रदर्शन के प्रयास के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को एहतियातन हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों से थाने भेज दिया। बाद में सभी को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। बताया गया कि कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इंटरनेट मीडिया पर अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन की अनुमति मिलने संबंधी पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से छात्र मौके पर पहुंचने लगे। पूरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर और सिविल लाइंस क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा, जबकि छात्र दिल्ली की घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मांग पर अड़े रहे। दिनभर चले घटनाक्रम के बावजूद कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं