सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

महादेव के दरबार की साज-सज्जा शुरू, शिवालयों में सफाई अभियान तेज


मंदिर परिसर, संपर्क मार्ग और जलाशयों के आसपास कराई गई व्यापक साफ-सफाई


गंभीरपुर। सावन माह के आगमन को देखते हुए विकास खंड मुहम्मदपुर क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर मंदिर परिसरों, संपर्क मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम सभा उत्तरगांवा के कोनेली स्थित बाबा विश्वनाथ दास मंदिर परिसर, प्राचीन शिव मंदिर और मंदिर से सटे जलाशय के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्गों और आसपास के क्षेत्रों से झाड़-झंखाड़ व कूड़ा हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया। अभियान में सफाई कर्मी रामजनम गुप्ता, रामनवल यादव, बृजलाल, प्रतीक मिश्रा, फेकू गौड़, विद्यासागर, रामनयन, रूबी सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि सावन माह के दौरान सभी शिवालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं