सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ

स्कूल गई थी महिला, लौटने पर टूटा मिला ताला और लॉकर

सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद, पुलिस जांच में जुटी


आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आराजीबाग निवासी रीना श्रीवास्तव स्कूल गई थीं। घर पर ताला बंद था। दोपहर करीब दो बजे जब वह वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के भीतर जाने पर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, नथिया, कान के टॉप्स, लॉकेट तथा करीब ₹25 हजार नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक घर के आसपास आता-जाता दिखाई दिया। पीड़िता का आरोप है कि फुटेज में दिख रहा युवक पहले उनके घर पर सेफ्टी टैंक की सफाई का कार्य कर चुका है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं