सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ

स्कूल गई थी महिला, लौटने पर टूटा मिला ताला और लॉकर सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद, पुलिस जांच में जुटी आजमगढ़ । शहर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आराजीबाग निवासी रीना श्रीवास्तव स्कूल गई थीं। घर पर ताला बंद था। दोपहर करीब दो बजे जब वह वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के भीतर जाने पर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, नथिया, कान के टॉप्स, लॉकेट तथा करीब ₹25 हजार नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक घर के आसपास आता-जाता दिखाई दिया। पीड़िता का आरोप है कि फुटेज में दिख रहा युवक पहले उनके घर पर सेफ्टी टैंक की सफाई का कार्य कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुक...

ममता पर मातम: तीन बच्चों संग पोखरी में कूदी मां, दो मासूमों की मौत

दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

आठ वर्षीय बेटी बंधन खोलकर बच निकली, महिला भर्ती


आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के करछा गांव में रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक महिला अपने तीन बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में कूद गई। इस घटना में उसके डेढ़ वर्षीय और तीन वर्षीय बेटों की डूबने से मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बेटी किसी तरह साड़ी का बंधन खोलकर बाहर निकलने में सफल रही और अपनी जान बचा ली। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोती बिलखती

करछा गांव निवासी जयप्रदा (26), पत्नी बिंदलेश यादव, रविवार सुबह अपने तीनों बच्चों को दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली थीं। वह सरायमीर स्थित वी-मार्ट के पीछे स्थित एक पोखरी के पास पहुंचीं। आरोप है कि वहां उन्होंने अपनी साड़ी से बच्चों को बांधा और फिर पोखरी में छलांग लगा दी। घटना के दौरान आठ वर्षीय बेटी मानवी किसी तरह बंधन खोलकर बाहर निकल आई। वह करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक डेढ़ वर्षीय राघव और तीन वर्षीय कृष्ण की डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जयप्रदा मूल रूप से दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसन गांव की रहने वाली हैं। परिजनों के अनुसार, वह करीब 15 दिन पहले अपने बच्चों के साथ लखनऊ गई थीं, लेकिन रायबरेली से वापस लौट आई थीं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। सरायमीर के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं