सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

हाफिजपुर चौराहे से अवैध असलहे सहित हिस्ट्रीशीटर दबोचा गया

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा महाराष्ट्र का वांछित अपराधी

315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद, मुंबई में दर्ज हैं दो आपराधिक मुकदमे
आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की भी खंगाल रही पुलिस

आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ महाराष्ट्र के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर हाफिजपुर चौराहे के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, बलरामपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ शनिवार देर रात क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाफिजपुर चौराहे से बद्दोपुर मार्ग पर अवैध असलहा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 11:20 बजे अबू तालिब शेख (35) निवासी संजय गांधी नगर, थाना सर जे.जे. मार्ग, जिला बृहन्मुंबई (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 374/2026 के तहत धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महाराष्ट्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सर जे.जे. मार्ग थाने में वर्ष 2025 और 2026 के दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आजमगढ़ आने के उद्देश्य और संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं