सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

प्लॉट दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी, तीन पर मुकदमा दर्ज

रुपये लेने के बाद न तो प्लॉट न ही रकम वापस करने आरोप

विरोध पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर 4.50 लाख की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, तलपुर गांव निवासी पंकज गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही शोभनाथ सेठ, सुधीर सेठ और इंद्रभूषण सोनकर ने प्लॉट उपलब्ध कराने का भरोसा देकर अलग-अलग तिथियों में उससे कुल ₹4.50 लाख लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने लिखित रसीद भी दी, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद न तो प्लॉट दिया गया और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने प्लॉटिंग के नाम पर अन्य लोगों से भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। अहरौला थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर वि​​भिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं