सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

13 साल से लापता बेटे के नाम पर छह लाख की ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

लापता लोगों के परिवारों की तलाश कर बनाते थे निशाना यूपी डेस्क। 13 साल से लापता बेटे के लौटने की उम्मीद में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु का वेश धारण कर पहुंचे आरोपियों ने खुद को लापता युवक बताकर परिवार का भरोसा जीता। शरीर पर बताए जा रहे निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने का प्रयास किया और बाद में गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। नाग पंचमी के दौरान मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे दो आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया। उन्होंने खुद को लापता युवक बताया और बातचीत के दौरान रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का विश्वास हासिल किया। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर खुद को लापता बेटे के रूप में साबित करने की कोशिश की। हालांकि, गुरु की आज्ञा का हवाला...

प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटेभर बाद पुलिस ने उतारा

परिजनों ने बताया मानसिक उपचार चल रहा है, पुलिस समझाकर कोतवाली ले गई
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ाचवर के पास गौरपार गांव में गुरुवार को प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर 20 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत और परिजनों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
गौरपार निवासी दीपक कुमार दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका कहना था कि वह पड़ोस के गांव की युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं। युवक ने चेतावनी दी कि जब तक शादी की बात नहीं मानी जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।सूचना पर पहुंचे कोतवाल केके वर्मा और पुलिस टीम ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। बाद में उसकी मां और बहन भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी बात कानून के दायरे में रहकर गंभीरता से सुनी जाएगी। इसके बाद वह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ और समझाइश के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दीपक का मानसिक उपचार चल रहा है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ऐसे मामलों में संयम बरतने की अपील की है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं