सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

प्रसूता-नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर शिकंजा, डॉक्टर हिरासत में


मां-बेटी की मौत से परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर शुरु की मामले की जांच
आजमगढ़। बिलरियागंज कस्बे के महाराजगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता और उसकी नवजात बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। अस्पताल के पंजीकरण और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की चिकित्सकीय योग्यता की भी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने प्रसूता के शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
रौनापार थाना क्षेत्र के शाहडीह गांव निवासी 28 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी मनीष साहनी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बिलरियागंज स्थित राजेश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉ. विनोद मौर्य ने उनका ऑपरेशन किया, जिसके बाद बच्ची का जन्म हुआ। परिजनों का आरोप है कि जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रसूता की भी तबीयत लगातार खराब होने लगी। अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किए जाने पर जिला मुख्यालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने कौशल्या देवी को भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बलरामपुर चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, उसका वैध पंजीकरण नहीं था। साथ ही ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की चिकित्सकीय योग्यता पर भी सवाल उठाए हैं। थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल के पंजीकरण और डॉक्टर की डिग्री की भी जांच कराई जाएगी। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं