सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

जल निगम के फरिहा स्टोर से सरकारी उपकरण चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सरकारी स्टोर से सिलेंडर असेंबली समेत अन्य सामग्री गायब, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

निजामाबाद। थाना क्षेत्र के फरिहा स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के सरकारी स्टोर से विभागीय उपकरण चोरी होने की घटना ने सरकारी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की जानकारी मिलने के बाद जल निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरिहा परिसर में स्थित जल निगम (नगरीय) के सरकारी स्टोर में रखी विभागीय सामग्री 26 जुलाई को गायब मिली। स्टोर प्रभारी ने निरीक्षण के दौरान सिलेंडर असेंबली कम्प्लीट, लाइनर सहित सिलेंडर, डी-जॉइंट समेत अन्य आवश्यक उपकरणों के चोरी होने की सूचना अधिशासी अभियंता को दी। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने थाना निजामाबाद में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की विवेचना उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा को सौंपी गई है। स्टोर की सुरक्षा व्यवस्था, चोरी का समय तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं