सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता ने पति समेत पांच पर दी तहरीर

प्रेम विवाह के चार साल बाद दहेज की मांग

जान से मारने की धमकी का आरोप
सरायमीर। थाना क्षेत्र के अषाढ़ा गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना सरायमीर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

अषाढ़ा गांव निवासी सुमैया बानो पत्नी इसराइल के अनुसार लगभग चार वर्ष पूर्व उसका प्रेम विवाह हुआ था। शुरुआती दिनों में वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति इसराइल, सास हमीदा बानो, ननद रुमाना बानो, सुफियाना बानो तथा जेठ शाबान आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते थे। पीड़िता का कहना है कि 25 मई 2026 को उसे घर से निकाल दिया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने दहेज के बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं