सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

ब्लैक पॉटरी कारीगरों को मुफ्त बिजली और मिट्टी देने की मांग

सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने कारीगरों से संवाद कर उठाई मांगें
कारीगर बोले- महंगी मिट्टी और बिजली बिल से संकट में पारंपरिक कला
निजामाबाद। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने संपर्क संवाद कार्यक्रम के तहत रविवार को विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी कारीगरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संगठन ने शासन से कारीगरों के लिए ब्लैक पॉटरी निर्माण हेतु मिट्टी उपलब्ध कराने, मुफ्त बिजली देने, आजमगढ़ से निजामाबाद तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने तथा ब्लैक पॉटरी मोहल्ले से शीतलधाम, कठवा पुल और कुंवर नदी तक सड़क निर्माण की मांग की।

 सभा के महासचिव राजीव यादव ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत देश-दुनिया में पहचान बनाने वाली ब्लैक पॉटरी कला आज मिट्टी और बिजली संकट से जूझ रही है। कारीगरों को दूर-दराज से महंगे दामों पर मिट्टी खरीदनी पड़ रही है, जबकि बढ़ते बिजली बिल से उनका काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थायी मिट्टी प्रबंधन नीति बनाए और बुनकरों की तर्ज पर ब्लैक पॉटरी कारीगरों को भी मुफ्त या रियायती बिजली उपलब्ध कराए। कारीगरों ने बताया कि बिजली विभाग की जांच सबसे पहले उनके यहां होती है, जिससे वे परेशान रहते हैं। राजीव यादव ने कहा कि कुम्हार समाज की इस पारंपरिक कला को बचाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। कार्यक्रम में विनोद प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, संदीप प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति समेत कई कारीगर मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राजेंद्र यादव, सत्यम प्रजापति, अवधेश यादव, हीरालाल यादव, अवनीश राय, दुर्गा यादव, अर्जुन, नंदलाल यादव और साहबदीन सहित अन्य लोग शामिल रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं