सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रेलवे स्टेशन मंदिर परिसर में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आरोपी कमलेश यादव को भेजा गया जेल, पहले से दर्ज हैं नौ आपराधिक मुकदमे

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील हरकत के वीडियो के बाद सिधारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दबोच लिया।
शनिवार को एक महिला ने थाना सिधारी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पल्हनी निवासी कमलेश यादव ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 309/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की गई। इसी दौरान रेलवे स्टेशन स्थित बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में एक महिला के साथ अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार दोपहर करीब 2:50 बजे आरोपी कमलेश यादव (35) पुत्र रामसकल यादव, निवासी पल्हनी, थाना सिधारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित नौ संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल आफताब, हेड कांस्टेबल अनिल राय, कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल ऐश कुमार तथा महिला कांस्टेबल गुड़िया मिश्रा शामिल रहीं

सर्वाधिक पढ़ीं गईं