सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दो बच्चों व जेवरात के साथ पत्नी लापता, पति ने थाने में दी तहरीर

विदेश में नौकरी करने वाले पति ने जताई चिंता

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की जांच

निजामाबाद। थाना क्षेत्र के बारी खास गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दो बच्चों और घर में रखे जेवरात के साथ लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारी खास गांव निवासी जावेद अहमद ने मंगलवार को थाना निजामाबाद में दी गई तहरीर में बताया कि वह विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। उनके अनुसार उनकी पत्नी शाइमा बानो 21 जून को दोनों बच्चों और घर में रखे कीमती जेवरात के साथ बिना बताए घर से चली गईं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका। जावेद का कहना है कि उनकी पत्नी का मोबाइल फोन चालू है और बातचीत भी हो रही है, लेकिन वह अपना वर्तमान स्थान बताने से इनकार कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 6 मई को भी उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थीं, जिन्हें बाद में मुंबई के भिवंडी से खोजकर वापस लाया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला और बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं