सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल गिरफ्तार;

तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद, दो साथी फरार


आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करी से जुड़े एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस तथा एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष यादव (24) निवासी समस्तीपुर, थाना जहानागंज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गोवध, गैंगस्टर, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया कि 24 जुलाई 2026 को अतरौलिया पुलिस ने सूचना के आधार पर गोवंशीय पशुओं से लदी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन चालक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गया था। बाद में गोपालीपट्टी नहर के पास उक्त पिकअप लावारिस हालत में मिली, जिसमें पांच प्रतिबंधित गोवंशीय पशु और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान संतोष यादव, संतोष सरोज और शमीम के नाम सामने आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार तड़के करीब 4:20 बजे अतरौलिया थाना पुलिस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए तीन संदिग्धों ने पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संतोष यादव घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस संबंध में अतरौलिया थाने में बीएनएस की धारा 109(1) एवं आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं